गाडरवारा में लव जिहाद के आरोप को लेकर बजरंग दल का हंगामा, थाना परिसर में किया हनुमान चालीसा पाठ

गाडरवारा/नरसिंहपुर: में एक युवती के लापता होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण गाडरवारा थाना पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की। बसुरिया निवासी मोनिका वर्मा 4 अप्रैल को कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद से वह लापता है।

परिजनों ने मामले में बैरागढ़ निवासी एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। संगठन ने इस प्रकरण को “लव जिहाद” से जोड़ते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना परिसर में प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और जमकर नारेबाजी भी की।

प्रदर्शन के दौरान माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। बजरंग दल जिला संयोजक शिभम राय ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही युवती की बरामदगी नहीं की गई तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। वहीं गाडरवारा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है ताकि सच्चाई सामने लाई जा सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सकें।

ये भी पढ़े – ऑपरेशन “ईगल क्लॉ” के तहत गाडरवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 पेटी अवैध शराब जब्त

 

  • Gadarwara Missing Girl Bajrang Dal Protest Hanuman Chalisa
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना