एनटीपीसी गाडरवारा में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026’ का शुभारंभ, 1 माह का आवासीय प्रशिक्षण शुरू

गाडरवारा/नरसिंहपुर: एनटीपीसी गाडरवारा द्वारा ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026’ का शुभारंभ किया गया। यह एक माह का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें परियोजना प्रभावित ग्रामों के सरकारी विद्यालयों से कक्षा 5वीं उत्तीर्ण बालिकाएं भाग ले रही हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कलेक्टर नरसिंहपुर श्रीमती रजनी सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी, महाप्रबंधक (O&M) श्री राधेश्याम मौर्य, महाप्रबंधक (परियोजना) श्री राजीव त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (HR) श्री बी.बी. पात्रा सहित कई अधिकारी, कर्मचारी और प्रतिभागी बालिकाएं व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत एनटीपीसी गीत और स्वागत संबोधन से हुई। इसके बाद GEM कार्यक्रम पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म दिखाई गई। पूर्व प्रतिभागी बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया। इस एक माह के प्रशिक्षण के दौरान बालिकाओं को संवाद कौशल, कंप्यूटर शिक्षा, योग, आत्मरक्षा, संगीत, नृत्य, कला, विज्ञान और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह पहल उनके शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

मुख्य अतिथि कलेक्टर रजनी सिंह ने कहा कि बालिकाओं का सशक्तिकरण केवल सामाजिक आवश्यकता नहीं बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। शिक्षा और सही अवसरों के माध्यम से बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं। एनटीपीसी का यह GEM 2026 अभियान महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़े – गाडरवारा में लव जिहाद के आरोप को लेकर बजरंग दल का हंगामा, थाना परिसर में किया हनुमान चालीसा पाठ

  • NTPC Gadarwara Girl Empowerment GEM 2026 Launch
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, मुख्यमंत्री बोले- इसी सत्र में होगा पारित

    मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका