बुरहानपुर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, खकनार पुलिस ने 7 देशी पिस्टल के साथ 2 आरोपी दबोचे

बुरहानपुर: पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खकनार थाना क्षेत्र में एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 हस्तनिर्मित देशी पिस्टल और 3 खाली मैगजीन बरामद की हैं।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देशन और एसडीओपी नेपानगर निर्भय सिंह अलावा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मोहनगढ़ के पास रेलवे पुलिया के नीचे दो संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर खकनार पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकाससिंह उर्फ विक्की और अकलेश उर्फ कान्हा के रूप में हुई है, जो बुरहानपुर जिले के ही निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 7 देशी पिस्टल और 3 मैगजीन बरामद की गईं। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह नेटवर्क सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को कम पैसों का लालच देकर अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल कर रहा था।

आरोपी ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को बहला-फुसलाकर इस अवैध कारोबार में धकेल रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर/शाहपुर में नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का विशाल मशाल जुलूस, उग्र प्रदर्शन कर जांच की मांग

  • Burhanpur Khandwa Illegal Arms Smuggling Network Arrest Khaknar Police News
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना