21 मई को मैहर आईटीआई में लगेगा युवा संगम रोजगार मेला

मैहर। जिला प्रशासन तथा रोजगार कार्यालय सतना-मैहर द्वारा 21 मई 2026 को शासकीय आईटीआई मैहर में “युवा संगम रोजगार मेला” आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेले का आयोजन गुरुवार सुबह 11 बजे से जिला उद्योग केंद्र और शासकीय आईटीआई मैहर के सहयोग से किया जाएगा।

मेले में देश, प्रदेश और जिला स्तर की कई प्रतिष्ठित कंपनियां, औद्योगिक इकाइयां और संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगे। इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। साथ ही अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी रोजगार के अवसरों के लिए शामिल हो सकते हैं।

रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की मूल अंकसूची, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा और अन्य जरूरी दस्तावेज लाने होंगे। जिला रोजगार कार्यालय के अनुसार मेले का उद्देश्य युवाओं को एक ही मंच पर बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और पलायन कम करने में मदद मिलेगी।

प्रशासन ने क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं से रोजगार मेले में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

ब्यूरो रिपोर्ट – देवेश शर्मा

यह भी पढ़े: छतरपुर में MKC कंपनी के सुपरवाइजर का अपहरण, 10 लाख फिरौती के बाद जंगल से बरामद

  • Yuva Sangam Employment Fair to be held at Maihar ITI on May 21
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना