मैहर रैन बसेरा में प्रदर्शनी मेले को लेकर विवाद, अनुमति प्रक्रिया पर उठे सवाल

मैहर। रेलवे स्टेशन के सामने स्थित रैन बसेरा परिसर में प्रस्तावित प्रदर्शनी मेले को लेकर शहर में विवाद गहराता जा रहा है। मेले की अनुमति और आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर कई सवाल उठने लगे हैं।

सूत्रों के अनुसार मेले को लगवाने के लिए कुछ कथित दलाल सक्रिय बताए जा रहे हैं, जो अधिकारियों और संबंधित विभागों के चक्कर लगाकर मेला संचालकों से मोटी रकम वसूलने की कोशिश कर रहे हैं। मामले को लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इधर नगर पालिका अध्यक्ष गीता संतोष सोनी द्वारा जारी पत्र को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मेले के दौरान कोई बड़ा हादसा, विवाद या कानून व्यवस्था की स्थिति बनती है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, इसे लेकर स्पष्टता नहीं है।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि राजस्व लाभ के उद्देश्य से सार्वजनिक उपयोग के स्थान रैन बसेरा परिसर में प्रदर्शनी मेले की अनुमति देने का प्रयास किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मेले के दौरान पूरा परिसर घिर जाता है, जिससे यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
फिलहाल मामले को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर जारी है और प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ब्यूरो रिपोर्ट – देवेश शर्मा

यह भी पढ़े: मैहर सिविल अस्पताल में स्थाई सिविल सर्जन और CMHO नियुक्ति की मांग तेज

  • Controversy over exhibition fair at Maihar Rain Basera questions raised on permission process
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना