गुना: मंदिर से 11 चांदी के मुकुट चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

गुना/ गौरव शर्मा:  जिले के आरोन थाना क्षेत्र के ग्राम माता मूड़रा के प्राचीन माता मंदिर से दिनदहाड़े चोरी हुए 11 चांदी के मुकुटों का आरोन थाना पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। पुलिस ने आरोपी कैलाश शर्मा को गिरफ्तार कर चोरी  किए गए सभी मुकुट बरामद कर लिए हैं। इनमें से 3 साबुत मुकुट और 8 मुकुटों के 183 टुकड़े मिले हैं।

20 दिन रखी निगरानी, माईक्रोबीट से खुला राज 

एसपी हितिका वासल के निर्देश पर एएसपी मानसिंह ठाकुर और एसडीओपी राघौगढ़ दीपा डोडवे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार की टीम ने जांच की। बीट प्रभारी दीपक त्रिपाठी ने माईक्रोबीट प्रणाली के तहत स्थानीय सूत्रों से संदेही कैलाश शर्मा को चिन्हित किया। पुलिस ने 20 दिन तक उस पर नजर रखी। 16 मई को पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल लिया।

पुजारी से रंजिश में की चोरी 

आरोपी कैलाश शर्मा निवासी माता मूड़रा ने बताया कि पुजारी कामताप्रसाद शर्मा से प्रसाद चढ़ाने को लेकर रंजिश थी। इसी के चलते उसने दोपहर 4:30 से 6 बजे के बीच मंदिर के गर्भगृह से 11 मुकुट चोरी कर लिए।

भूसे में छिपाए थे मुकुट 

पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने 8 मुकुट काटकर 183 टुकड़े कर दिए और 3 साबुत रखे। सभी को घर के पास भूसे के ढेर में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर करीब 220 ग्राम चांदी, कीमत 50 हजार, बरामद की। आरोपी पर धारा 331(बी), 305(डी), 238(बी) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।

लोगों में भारी आक्रोश

मंदिर के पुजारी कामताप्रसाद शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अप्रैल को मुंडन संस्कार के बाद वे घर चले गए थे। शाम 6 बजे लौटे तो गर्भगृह से मातारानी के 11 मुकुट गायब थे। यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का केंद्र है और गांव का नाम भी इसी मंदिर पर है। घटना से लोगों में भारी आक्रोश था।

अहम भूमिका 

खुलासे में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, राममोहन दुबे, रविन्द्र रघुवंशी, आरक्षक राम दांगी, कुलदीप शाक्य, वृत्तकुमार यादव, महिला आरक्षक पूजा यादव, राजकुमारी रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

  • guna-temple-silver-crowns-theft-case-solved-accused-arrested
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना