गुना: आरोन थाना पुलिस ने 70 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ तस्कर को पकड़ा

गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आरोन थाना पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानसिंह ठाकुर तथा एसडीओपी दीपा डोडवे के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को आरोन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टगराई-बनियाई रोड पर एक व्यक्ति होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर दो बड़ी प्लास्टिक कैनों में कच्ची शराब लेकर बिक्री की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश पुत्र रमेश पारदी उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम माधौगढ़ थाना कचनार जिला अशोकनगर बताया। मोटरसाइकिल पर बंधी कैनों की जांच करने पर उनमें कुल 70 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी मिली। पुलिस ने करीब 7 हजार रुपए कीमत की शराब और 60 हजार रुपए कीमत की मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ आरोन थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह सिकरवार सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका है।

ब्यूरो:  गौरव शर्मा

यह भी पढ़े: मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा अस्पताल में भर्ती, मुख्यमंत्री ने जाना हालचाल

  • Guna Aron police station arrested a smuggler with 70 liters of illegal raw liquor
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया