भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन पर मेगा रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, दो दिन में 824 यूनिट ब्लड संग्रह

सागर। पूर्व गृहमंत्री और खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय मेगा रक्तदान शिविर में भारी उत्साह देखने को मिला। शिविर के शुरुआती दो दिनों में ही 824 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस आयोजन ने जिले में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ सकारात्मक सामाजिक संदेश भी दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समाजसेवी प्रकाश चौबे ने कहा कि पहले लोग रक्तदान से हिचकिचाते थे, लेकिन पिछले 12 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहे शिविरों ने लोगों की सोच बदली है। अब लोग स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान कर रहे हैं। इस दौरान गौसेवक पारंग शुक्ला ने भी आयोजन को ऐतिहासिक बताते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।

42 हजार लोगों को मिला जीवनदान, आधुनिक ब्लड बैंक बनेगा

पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने रक्तदाताओं, स्वास्थ्यकर्मियों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन शिविरों के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से अब तक लगभग 42 हजार लोगों की जान बचाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि जिले में रक्त की कमी न हो, इसके लिए 24 घंटे ब्लड हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। साथ ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में 5 हजार यूनिट क्षमता वाले आधुनिक ब्लड बैंक निर्माण के लिए 5.75 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। यह राशि उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला की अध्यक्षता में मंजूर हुई है।

रक्तदान शिविर में दिखा उत्साह

रक्तदान शिविर के दूसरे दिन खुरई और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा और नागरिक पहुंचे। भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त रजिस्ट्रेशन काउंटर खोलने पड़े। 60 बिस्तरों वाले विशाल हॉल में सुबह से शाम तक रक्तदान चलता रहा। विशेषज्ञ डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम लगातार व्यवस्था संभालती रही। शिविर में महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। कई परिवारों ने एक साथ रक्तदान कर सामाजिक एकता और सेवा का संदेश दिया।

इस अवसर पर युवा नेता अविराज सिंह, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, डॉ. सुशील तिवारी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्राचार्य संदीप चौबे ने जरूरतमंदों के लिए 21 स्टैंड इलेक्ट्रिक फैन भेंट किए। साथ ही एक विशेष स्मारिका का विमोचन भी किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट – मनीष चौबे

यह भी पढ़े: मैहर सिविल अस्पताल में स्थाई सिविल सर्जन और CMHO नियुक्ति की मांग तेज

  • A massive crowd gathered at the mega blood donation camp on Bhupendra Singh birthday collecting 824 units of blood in two days
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा