भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में विधायक शैलेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं को बताया संगठन का इतिहास

सागर। भारतीय जनता पार्टी जिला सागर ग्रामीण द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होटल रॉयल पैलेस में किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन के अंतिम सत्र में सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने मुख्य वक्ता के रूप में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

उन्होंने “भाजपा का इतिहास और विकास” विषय पर संवादात्मक शैली में चर्चा करते हुए संगठन की वैचारिक यात्रा और संघर्ष की कहानी कार्यकर्ताओं के सामने रखी। इस सत्र की अध्यक्षता बसंत यादव ने की।

संवादात्मक शैली में रखा संगठन का इतिहास

विधायक शैलेंद्र जैन ने पारंपरिक भाषण शैली के बजाय सवाल-जवाब के माध्यम से कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ और भाजपा का इतिहास केवल राजनीतिक संगठन का इतिहास नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अखंड भारत के संकल्प की निरंतर यात्रा है। उन्होंने स्वतंत्रता के बाद गोवा, दमन-दीव और अन्य क्षेत्रों की मुक्ति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ कार्यकर्ताओं की भूमिका का उल्लेख किया। साथ ही 565 रियासतों के भारत संघ में विलय के दौरान जनजागरण और आंदोलनों में संगठन के योगदान को भी बताया।

जनसंघ से भाजपा तक की यात्रा पर प्रकाश

विधायक जैन ने भारतीय जनसंघ की स्थापना, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमिका और शुरुआती चुनावी संघर्षों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि 1952 के पहले आम चुनाव में जनसंघ ने 94 सीटों पर चुनाव लड़कर तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि 1957 के चुनाव में संगठन ने अपने मत प्रतिशत को दोगुना किया और इसी दौरान अटल बिहारी वाजपेयी पहली बार लोकसभा पहुंचे।

विधायक जैन ने वर्ष 1980 में भाजपा गठन के बाद संगठन के विस्तार और “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा को पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के कारण भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट – मनीष चौबे

यह भी पढ़े: मैहर सिविल अस्पताल में स्थाई सिविल सर्जन और CMHO नियुक्ति की मांग तेज

  • MLA Shailendra Jain told the workers about the history of the organization in the BJP training camp
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

सीहोर में 16 जून से 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर जुर्माना और जेल का प्रावधान

सीहोर | नफीस खान सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. ने…

आगे पढ़ें
बुरहानपुर में समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श बैठक आयोजित, विभिन्न वर्गों से मिले महत्वपूर्ण सुझाव

बुरहानपुर। मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

MP RAJYASABHA चुनाव: 8 जून को मध्यप्रदेश में थमेगा नामांकन, तीसरी सीट पर सस्पेंस से बढ़ा सियासी पारा; जानें क्या है नंबर गेम और समीकरण

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये और हुआ महंगा; पेट्रोलियम मंत्रालय बोला- ‘पूरी दुनिया में भारत में सबसे सस्ती गैस’

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे

सीबीएसई के अजीब फरमान पर दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला, पूछा- कक्षा 9वीं के छात्र 6ठी की किताबों से क्यों पढ़ेंगे