बुरहानपुर: 40 गांवों के ग्रामीणों का आंदोलन तेज, पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव को लेकर भूख हड़ताल की चेतावनी

बुरहानपुर से खंडवा के बीच छोटे रेलवे स्टेशनों पर पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव बंद होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। करीब 40 गांवों के लोग लंबे समय से यह मांग कर रहे हैं कि कोविडकाल में बंद किए गए पैसेंजर ट्रेनों के स्टॉपेज को फिर से शुरू किया जाए, लेकिन अब तक कोई समाधान न मिलने से लोगों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है।

असीरगढ़ रोड रेलवे स्टेशन पर ग्राम पंचायत झिरी की महिला सरपंच आशा कैथवास के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और रेलवे मंत्रालय के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि छोटे स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकने से छात्रों, मजदूरों, किसानों, व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों को अब कई किलोमीटर दूर बड़े स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों का नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बुजुर्ग और महिलाएं भी यात्रा में काफी दिक्कतों का सामना कर रही हैं। ग्रामीण विकास कैथवास ने कहा कि पिछले कई महीनों से लगातार शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन दिए जा रहे हैं, लेकिन रेलवे प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 31 मई तक पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव बहाल नहीं किया गया तो ग्रामीण भूख हड़ताल शुरू करेंगे।

महिला सरपंच आशा कैथवास ने कहा कि यह सिर्फ ट्रेन का मुद्दा नहीं बल्कि गांवों की जीवनरेखा का सवाल है, क्योंकि इससे पूरे क्षेत्र का संपर्क और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। फिलहाल ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अब सभी की नजर रेलवे प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर जिले के दरियापुर में कपास फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक

  • burhanpur-khandwa-passenger-train-stopage-villagers-protest-hunger-strike-warning
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना