
ग्वालियर। में एक मंदिर को लेकर विवाद सामने आया है, जहां मंदिर में रह रहे एक कथित बाबा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। भूस्वामी परिवार ने बाबा को मंदिर से हटाने और उसके पूरे इतिहास की जांच कराने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार साईं बाबा मंदिर के सामने स्थित इस मंदिर में रहने वाले परिवार का आरोप है कि कथित बाबा मंदिर के माहौल को खराब कर रहा था। परिवार द्वारा रोक-टोक किए जाने पर विवाद बढ़ गया। परिजनों का आरोप है कि बाबा ने मंदिर पर कब्जा करने की नीयत से उनके पितरों के चरण और परिवार का बीजक तोड़ दिया। जब परिवार के सदस्य इस संबंध में पूछताछ करने पहुंचे तो कथित बाबा ने तलवार निकालकर हमला करने की कोशिश की।
विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई, जिसमें परिवार के कुछ लोगों को चोटें आई हैं। घटना की शिकायत पड़ाव थाने में दर्ज कराई गई है। इस मामले में जगबीर दास तोमर ने बाबा पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ब्यूरो रिपोर्ट: शाहनवाज़ खान
- Controversy over temple in Gwalior serious allegations against alleged Baba









