इंदौर: वार्ड 42 में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सुनीं रहवासियों की समस्याएं, विकास कार्यों के दिए निर्देश

इंदौर/आदित्य शंकर तिवारी: इंदौर शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाए रखने के अभियान के तहत महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सोमवार को वार्ड क्रमांक 42 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तुलसी गार्डन, गुलमोहर एक्सटेंशन, पालीवाल नगर और साकेत क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय रहवासियों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद मुद्रा शास्त्री, महापौर प्रतिनिधि विवेक सिन्हा, नगर निगम के अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पालीवाल नगर के रहवासियों ने महापौर को बताया कि क्षेत्र में योग शेड का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जिससे लोगों को व्यायाम और योग करने में सुविधा मिलेगी। वहीं नागरिकों ने पानी सप्लाई को लेकर कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में पानी पहुंच रहा है, लेकिन कई जगह पानी का प्रेशर कम है। इस पर जल विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी समस्या जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि शहर के कुछ अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी समस्याएं सामने आई हैं और नगर निगम इनके समाधान पर तेजी से काम कर रहा है।

पेड़ों की छंटाई और तुलसी गार्डन विकास के निर्देश

स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में झाड़ियों और बड़े पेड़ों की समय पर कटाई-छंटाई नहीं होने की शिकायत भी की। रहवासियों का कहना था कि कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होती। इसे देखते हुए महापौर ने संबंधित अधिकारियों को बारिश से पहले प्राथमिकता के आधार पर छंटाई कार्य कराने के निर्देश दिए। एल एंड टी कंपनी से जुड़ी शिकायतों पर महापौर ने कहा कि कंपनी को वर्ष 2017 में कार्य सौंपा गया था, लेकिन काम की गति संतोषजनक नहीं रही। उन्होंने बताया कि महापौर बनने के बाद पिछले ढाई वर्षों में कई लंबित कार्य पूरे करवाए गए हैं।

महापौर ने कहा कि शहर की जनसंख्या तेजी से बढ़ने के कारण पानी की मांग भी बढ़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए नर्मदा परियोजना के चौथे चरण पर काम किया जा रहा है, जो वर्ष 2029 तक पूरा होने की संभावना है। इससे 2040 तक शहर में पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी। रहवासियों ने तुलसी गार्डन में योग शेड, बच्चों के झूले और ओपन जिम लगाने की मांग भी रखी। इस पर महापौर ने गार्डन के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए अतिरिक्त पौधारोपण, बैठने की व्यवस्था सुधारने और रिचार्ज शाफ्ट निर्माण के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि नगर निगम लगातार क्षेत्रीय निरीक्षण कर जनता से सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है।

यह भी पढ़े: मैहर सिविल अस्पताल में स्थाई सिविल सर्जन और CMHO नियुक्ति की मांग तेज

  • Indore Mayor Pushyamitra Bhargava listened to the problems of residents in Ward 42 and gave instructions for development works
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

‘नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0’ अभियान का 13वां दिन: छात्रावासों, धार्मिक स्थलों, जेल और फैक्ट्रियों में चला जागरूकता अभियान

सागर/मनीष कुमार चौबे की रिपोर्ट: मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर…

आगे पढ़ें
राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती पर डबरा में पांच दिवसीय आयोजन शुरू, 3 अगस्त को निकलेगा भव्य चल समारोह

डबरा/भरत रावत की रिपोर्ट: राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की 140वीं जयंती…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया