सतना:झूलेलाल बेड़ा पार के जयकारों से गूंजी सिंधी कॉलोनी, आज होगा कथा समापन

सतना: बाबा मेहरशाह दरबार साहिब में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित सनातन भक्ति महोत्सव के तहत चल रही श्री झूलेलाल कथा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति रस में सराबोर हो रहे हैं। महंत स्वामी पुरुषोत्तमदास जी के सानिध्य में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में संतश्री ने कहा कि इष्टदेव की कथा सुनने वाले को सभी पुण्य लाभ प्राप्त होते हैं।

कथा के दौरान बाबा रूद्रनाथ जी, महराज घनश्याम दास शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बाबा मेहरशाह दरबार साहिब के प्रमुख प्रवक्ता राजकुमार बजाज ने बताया कि छत्तीसगढ़ के चकरभाठा से पधारे संत लालसांई जी ने दूसरे दिन भगवान श्री झूलेलाल सांई जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए अन्याय के विरोध, दया, करुणा और ईश्वर भक्ति का संदेश दिया।

भगवान श्री झूलेलाल सांई जी के जन्मोत्सव प्रसंग के दौरान पूरी सिंधी कॉलोनी “आयो लाल झूलेलाल, सभी का होगा बेड़ा पार” तथा “उडेरोलाल अमर रहे” के जयकारों से गूंज उठी। संत लालसांई जी ने युवाओं को भगवान झूलेलाल के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक बातें बताते हुए प्रेम, शांति और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज में आज भी भगवान झूलेलाल आस्था, एकता और सुरक्षा के प्रतीक के रूप में पूजे जाते हैं।

ये भी पढ़े – मैहर: जरियारी में खनन कंपनी पर मजदूरों के शोषण का आरोप, जनपद उपाध्यक्ष से लगाई गुहार

 
 
  • jhulelal-katha-samapan-sindhi-colony-satna
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बवाल: हटाने पहुंची टीम का विरोध, बड़ी संख्या में लोग जुटे, पुलिस बल तैनात

    मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के…

    पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून की मांग तेज, खटीक बोले- सीएम से करेंगे वादे पूरे करने की मांग

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: टीकमगढ़ में मध्य प्रदेश श्रमजीवी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना