
मैहर: ग्राम जरियारी में संचालित जीवन लाइम कैल्सियम कंपनी में कार्यरत मजदूरों ने जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी से लिखित शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है। मजदूरों का आरोप है कि बक्साइड उत्खनन कार्य में लगे श्रमिकों का ठेकेदार द्वारा शोषण किया जा रहा है और उनकी बेरोजगारी का फायदा उठाया जा रहा है। श्रमिकों ने बताया कि उन्हें समय पर मजदूरी नहीं मिलती तथा नियमानुसार बीमा और पीएफ जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।
मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताते हुए कहा कि कार्यस्थल पर हेलमेट, जूते सहित अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्य के दौरान पीने के पानी की समुचित व्यवस्था भी नहीं है और ठेकेदार द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा है। मामले में जनपद उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने जिला प्रशासन से श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय पर संज्ञान लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संबंधित ठेकेदार और खनन कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर काम बंद कराया जाएगा।
- jariyari-mining-company-labour-exploitation-complaint-maihar








