बड़वानी में आधी रात संदिग्ध खाद का ट्रांसफर, किसानों ने पकड़ा मामला; जांच शुरू

बड़वानी: जिले में नकली और संदिग्ध खाद के कारोबार को लेकर एक बार फिर बड़ा मामला सामने आया है। करी और सेंगाव के बीच स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पीछे देर रात एक ट्राले वाहन से ट्रॉली में खाद उतारे जाने की सूचना मिलने पर किसानों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और मामले की जानकारी प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही एसडीएम के निर्देश पर प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में नकली खाद को लेकर किसानों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला उपाध्यक्ष पिंटू भायल ने बताया कि ग्रामीणों को देर रात सूचना मिली थी कि नायरा पेट्रोल पंप के पीछे अंधेरे में एक बड़े ट्राले से ट्रॉली में खाद उतारी जा रही थी, जिसके बाद किसान मौके पर पहुंचे और देखा कि कुछ लोग जल्दबाजी में खाद उतार रहे थे।

पूछताछ में बताया गया कि यह “वन्तरा फर्टिलाइजर” नाम का बायो फर्टिलाइजर है, लेकिन खाद कहां से लाई गई और कहां भेजी जा रही थी, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई। किसानों ने आरोप लगाया कि जिले में नकली खाद का कारोबार लगातार बढ़ रहा है जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है और फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सरकारी नियमों के अनुसार ई-टोकन व्यवस्था लागू होने के बावजूद आधी रात को इस तरह खाद उतारने का काम किस अनुमति से किया जा रहा था। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने संबंधित लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है और दस्तावेजों की जांच की जा रही है, जबकि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़े – बड़वानी जिला अस्पताल की बदहाल तस्वीर: मरीजों के परिजन खुद ढो रहे स्ट्रेचर, गंदगी और कचरे के बीच इलाज को मजबूर लोग

  • barwani-suspicious-fertilizer-transfer-night-raid-farmers-protest-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना