जावरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास मामले में 4 फरार आरोपी और 1 बाल अपचारी गिरफ्तार

जावरा/रतलाम: औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे 4 आरोपियों और 1 विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन” के तहत की गई।

मिली जानकारी के अनुसार 5 मार्च 2026 को फरियादिया सुल्ताना बी ने थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों द्वारा उसके साथ मारपीट कर जानलेवा हमला किया गया। इस रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 120/2026 धारा 296बी, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी, जिसमें बाद में गंभीर धाराओं का इजाफा भी किया गया।

मामले में पूर्व में कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि अन्य फरार चल रहे थे। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गडरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई, जिसने लगातार मुखबिर तंत्र, तकनीकी निगरानी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने 21 मई 2026 को दबिश देकर सभी फरार 4 आरोपियों और 1 बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित साजिश का खुलासा किया जा सके।

गिरफ्तार आरोपियों में अनवर, शाहरुख, जाकिर और शाकीर उर्फ छोटा शामिल हैं, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश गडरिया सहित पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 
  • jawara-industrial-area-police-attempt-to-murder-case-4-accused-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना