ग्वालियर में तेज रफ्तार कार का कहर: ऑटो को टक्कर मारकर पलटी, फिर ई-रिक्शा समेत कई वाहन चपेट में

ग्वालियर: शहर में देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का बड़ा मामला सामने आया है, जहां इंदरगंज थाना क्षेत्र के राम मंदिर के पास एक बेकाबू कार ने सड़क पर कहर बरपा दिया। यह घटना 18 मई की रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है, जब एक तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे जा रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में कुल पांच लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार अनिकेत सविता अपने दोस्तों राजीव जाटव, नौमित जाटव और कृष्णा राठौर के साथ रेलवे स्टेशन से घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।

सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना स्पष्ट रूप से कैद हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद आरोपी चालक भागने की कोशिश करता है। इसी दौरान वह कार को पीछे लेता है और तेज रफ्तार में भागते समय एक ई-रिक्शा और एक अन्य ऑटो को भी अपनी चपेट में ले लेता है। इस कारण इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर उसकी पहचान और तलाश शुरू कर दी है। इंदरगंज थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़े – 

  • gwalior-inderganj-high-speed-car-accident-cctv-viral-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में