बुरहानपुर में हाईटेक पुलिसिंग की शुरुआत: QR कोड स्कैन करते ही शिकायत सीधे SP तक पहुंचेगी

बुरहानपुर: जिले में पुलिस प्रशासन ने हाईटेक और पारदर्शी शिकायत प्रणाली की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अन्तर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों और चौकियों में QR कोड आधारित शिकायत व्यवस्था लागू की जा रही है। इस प्रणाली के तहत यदि किसी नागरिक की शिकायत थाने या चौकी स्तर पर नहीं सुनी जाती है तो वह अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है।

स्कैन करते ही एक गुगल फोम खुलेगा जिसमें आवेदक अपना नाम, मोबाइल नंबर और शिकायत का विवरण दर्ज करेगा। शिकायत सबमिट होने के बाद यह जानकारी रियल-टाइम में एक बैकएंड सिस्टम के जरिए सीधे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के टेलीग्राम ग्रुप तक पहुंच जाएगी, जिसमें पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सीएसपी, थाना प्रभारी और कंट्रोल रूम शामिल रहेंगे।

शिकायत प्राप्त होते ही जिला कंट्रोल रूम तत्काल सक्रिय होकर आवेदक से संपर्क करेगा और आवश्यकता पड़ने पर टेलीग्राम के माध्यम से वीडियो कॉल सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह व्यवस्था खासतौर पर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए राहतकारी साबित होगी। इस नई पहल का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनहितैषी बनाना है तथा नागरिकों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत करना है।

ये भी पढ़े – बुरहानपुर: 575 किलो सलाई गोंद जब्त, अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

  • burhanpur-police-qr-code-complaint-system-direct-sp-complaint-system-hightech-policing
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना