
बुरहानपुर: जिले में पुलिस प्रशासन ने हाईटेक और पारदर्शी शिकायत प्रणाली की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अन्तर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में जिले के सभी थानों और चौकियों में QR कोड आधारित शिकायत व्यवस्था लागू की जा रही है। इस प्रणाली के तहत यदि किसी नागरिक की शिकायत थाने या चौकी स्तर पर नहीं सुनी जाती है तो वह अपने मोबाइल से QR कोड स्कैन कर सीधे ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है।
- burhanpur-police-qr-code-complaint-system-direct-sp-complaint-system-hightech-policing









