ग्वालियर में 31 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप

ग्वालियर: कंपू थाना क्षेत्र अंतर्गत आमखो इलाके में 31 वर्षीय महिला दीक्षा राजावत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार दीक्षा राजावत को उसके पति यतेंद्र सिंह राजावत और परिजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक रूप से ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, जबकि मायके पक्ष ने इसे हत्या बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।

मृतका के परिजनों का कहना है कि दीक्षा को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और उसके साथ मारपीट भी होती थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतका का पति जुए में उसके गहने तक हार चुका था, जिससे घर में लगातार विवाद होते थे। परिजनों के अनुसार दीक्षा मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थी और अपने खर्च के लिए एक निजी स्कूल में लगभग 6 हजार रुपये मासिक की नौकरी भी करती थी। परिवार का यह भी आरोप है कि दो दिन पहले ही पति गुजरात से लौटा था और उसके आने के बाद ही यह घटना हुई।

मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पहले महिला के साथ मारपीट की गई और फिर गला घोंटकर हत्या कर इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। वहीं पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी के एक माह बाद सामने आया मामला

  • gwalior-diksha-rajawat-suspicious-death-dowry-harassment-murder-allegation-compu-police-investigation-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना