ग्वालियर में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी के एक माह बाद सामने आया मामला

 ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र में शादी के लगभग एक महीने बाद ही नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना झांसी लूप रोड स्थित गेरू वाले बंगले के पास की है, जहां 23 वर्षीय ज्योति उर्फ मेघा ने अपने मायके में कमरे के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, परिजन जब कमरे में पहुंचे तो मेघा फंदे पर लटकी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की गई। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे आत्महत्या के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों से पूछताछ में भी अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। सीएसपी अतुल सोनी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मृतका के मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में तेज रफ्तार कार का कहर: ऑटो को टक्कर मारकर पलटी, फिर ई-रिक्शा समेत कई वाहन चपेट में

 

  • gwalior-newly-married-woman-suicide-murar-incident-investigation-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में