ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला सिंह पर जांच तेज, हटाने की प्रक्रिया शुरू

Twisha Sharma Murder Case: भोपाल और सागर से जुड़े मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा मामले में बड़ा प्रशासनिक अपडेट सामने आया है, जिसमें भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष और पूर्व जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ जांच और उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मध्य प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस पूरे मामले में सख्त रुख अपनाते हुए राज्य उपभोक्ता आयोग के रजिस्ट्रार को पत्र भेजा है।

इस पत्र में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ता संरक्षण नियम 2020 के अंतर्गत नियम 9(2) के तहत जांच की जाए और पूरी रिपोर्ट जल्द से जल्द शासन को भेजी जाए। मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग स्तर पर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं और किसी भी तरह की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जानकारी के अनुसार गिरिबाला सिंह के खिलाफ भोपाल के कटारा हिल्स थाने में दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज है, जिसमें वे फिलहाल जमानत पर हैं। IPC की धारा 498A सहित अन्य धाराओं में दर्ज इस केस के बाद से ही उनके प्रशासनिक पद पर बने रहने को लेकर सवाल उठ रहे थे। शासन द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यदि किसी आयोग के पदाधिकारी के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामला दर्ज होता है, तो उसके आचरण और नियुक्ति शर्तों के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें पद से हटाने का प्रावधान भी शामिल है। 

फिलहाल राज्य उपभोक्ता आयोग के रजिस्ट्रार को जांच रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं और पूरी प्रक्रिया को तेज गति से पूरा करने को कहा गया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि जांच रिपोर्ट के बाद सरकार क्या अंतिम निर्णय लेती है और गिरिबाला सिंह के पद को लेकर क्या कार्रवाई होती है।

ये भी पढ़े – सागर में सनसनी: पुलिस कार्रवाई के विरोध में ढाई साल की बच्ची संग परिवार 1000 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, SDRF रेस्क्यू जारी

  • bhopal-twisha-sharma-case-consumer-commission-chairperson-giribala-singh-investigation-removal-order-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना