सागर में सनसनी: पुलिस कार्रवाई के विरोध में ढाई साल की बच्ची संग परिवार 1000 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा, SDRF रेस्क्यू जारी

सागर: जिले में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीली कोठी के पीछे टेकरी पर स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर पर एक पूरा परिवार चढ़ गया। बताया जा रहा है कि बलराम अहिरवार अपनी पत्नी कृष्णादेवी अहिरवार और ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ लगभग 1000 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा हुआ है, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और परिवार को समझाइश देकर नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए। शुरुआती बातचीत में युवक ने नीचे आने से साफ इनकार कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलराम अहिरवार का आरोप है कि मोतीनगर पुलिस ने उसके खिलाफ एक झूठा मामला दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस द्वारा उसके साथ मारपीट की गई और उसे जेल भेजा गया।

युवक का कहना है कि इसी कथित पुलिस प्रताड़ना और अन्यायपूर्ण कार्रवाई से वह मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने न्याय की मांग को लेकर अपनी पत्नी और मासूम बच्ची के साथ टावर पर चढ़कर विरोध जताया। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की टीम को मौके पर बुलाया है। टीम द्वारा नीचे सुरक्षा घेरा बनाया गया है और टावर पर मौजूद परिवार को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। भीषण गर्मी और ऊंचाई पर छोटे बच्चे की मौजूदगी को देखते हुए स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है। मौके पर मौजूद अधिकारी लगातार परिवार को समझाकर शांत कराने और सुरक्षित वापसी के प्रयास में जुटे हैं। प्रशासन ने कहा है कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और आरोपों की सत्यता की भी पड़ताल की जाएगी।

ये भी पढ़े – सागर में बीएससी छात्र की निर्मम हत्या, 36 घंटे बाद कुएं में मिला शव, गले पर धारदार हथियार के निशान

  • sagar-family-mobile-tower-high-voltage-drama-police-allegation-sdrf-rescue
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना