सानौधा में 1 जून से होगा भव्य 1008 जिनबिम्ब पंचकल्याणक महोत्सव, विधायक प्रदीप लारिया ने तैयारियों का लिया जायजा

सागर: जिले के सानौधा में आगामी 1 जून से 6 जून तक आयोजित होने वाले भव्य 1008 मज्जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर जैन धर्मशाला सानौधा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें नरयावली विधायक प्रदीप लारिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और सकल दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक में विधायक प्रदीप लारिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धार्मिक आयोजन में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी तैयारियां समय से पहले पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र की आस्था और गौरव से जुड़ा हुआ है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बिजली, पेयजल, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। प्रशासन को निर्देश दिए गए कि गजरथ फेरी और श्रद्धालुओं के आवागमन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रहे तथा आयोजन स्थल पर निर्बाध बिजली और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही पूरे ग्राम में विशेष सफाई अभियान चलाने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक के बाद विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों और आयोजन समिति के सदस्यों के साथ महोत्सव स्थल का निरीक्षण भी किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जयकुमार जैन, सुधीर जैन और आनंद जैन सहित समाज के कई पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

महोत्सव के तहत 1 जून को घटयात्रा, ध्वजारोहण और गर्भ कल्याणक से कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जबकि 6 जून को मोक्ष कल्याणक और भव्य गजरथ फेरी के साथ समापन होगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

ये भी पढ़े – सागर यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग का शानदार प्रदर्शन, 10 छात्रों ने GATE, NET और SET परीक्षाएं कीं पास

  • sanodha-panchkalyanak-mahotsav-2026-preparation-meeting-sagar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पानी-पूरी के ठेले पर धक्का लगने से शुरू हुआ विवाद, युवक तलवार और एयरगन लेकर पहुंचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    बुरहानपुर। शहर के रासतीपुरा क्षेत्र में एक मामूली विवाद…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    लोकतंत्र और न्यायपालिका पर उठते सवाल, दिग्विजय सिंह के बयान से सियासी भूचाल, क्या खतरे में है जनता का जनादेश?

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    डिजिटल सम्मोहन, रील्स के दौर में खोते रिश्ते और बिखरता हुआ परिवार

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    शिक्षा का ‘डेथ वारंट’: सरकारी स्कूलों का जनाज़ा, प्राइवेट माफिया का कब्ज़ा! क्या मुफ्त राशन के बदले बच्चों का भविष्य बेच रही है जनता?

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में भाजपा का बड़ा दांव, महेश केवट को बनाया तीसरा उम्मीदवार; अब क्रॉस-वोटिंग पर टिकी नजरें

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे

    2027 और 2029 की राजनीति पर नजर, INDIA गठबंधन की बैठक में विपक्ष ने दिखाई एकजुटता; महाबैठक में 23 दलों के 27 दिग्गज जुटे