सागर यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्र विभाग का शानदार प्रदर्शन, 10 छात्रों ने GATE, NET और SET परीक्षाएं कीं पास

सागर: बुंदेलखंड की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विभाग के 10 विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने देश और प्रदेश की प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं GATE, UGC-NET और MP-SET में सफलता हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल है।

अर्थशास्त्र विभाग से मिली जानकारी के अनुसार एमए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र महेंद्र अहिरवार ने GATE 2026 परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। वहीं विभाग की शोधार्थी आर्ची जैन और गिरिजा शर्मा ने UGC-NET 2025 परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके अलावा MP-SET 2025 में विभाग के सात विद्यार्थियों घनश्याम अहिरवार, आयुष जायसवाल, पल्लवी लोखंड, शिवानी चक्रवर्ती, शिवम प्रजापति, साहिल सिंह और अनिकेत चतुर्वेदी ने सफलता हासिल की है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय.एस. ठाकुर ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को अपने कार्यालय में आमंत्रित कर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि छात्र डॉ. हरीसिंह गौर के शिक्षा और ज्ञान के सपनों को आगे बढ़ा रहे हैं तथा भविष्य में देश और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

वहीं अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. केशव टेकाम और वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. वीरेंद्र मटसेनिया ने भी छात्रों की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विभाग में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, नियमित अध्ययन, सेमिनार और पुस्तकालय के प्रभावी उपयोग का ही परिणाम है कि छात्र लगातार राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं। विभाग के शिक्षकों ने उम्मीद जताई कि इन विद्यार्थियों की उपलब्धि से अन्य छात्र भी प्रेरित होंगे और भविष्य में विश्वविद्यालय का नाम और ऊंचा करेंगे।

ये भी पढ़े – सागर दोहरा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, साजिश रचकर हादसा दिखाने की कोशिश; 3 और आरोपी गिरफ्तार, कुल 5 पकड़े गए

  • sagar-university-economics-students-crack-gate-net-set-exams-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना