
बड़वानी: मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) के तहत कार्यरत पेसा मोबिलाइजर्स ने सेवा समाप्त किए जाने के खिलाफ शुक्रवार को सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपनी सेवा बहाली और आजीविका बचाने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार सोनू गोयल को सौंपा।
जानकारी के अनुसार, पंचायत राज संचालनालय के आदेश के तहत RGSA योजना की अवधि 31 मार्च 2026 को समाप्त होने के कारण पेसा मोबिलाइजर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इस फैसले से बड़वानी जिले के सैकड़ों मोबिलाइजर्स प्रभावित हुए हैं और उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
चिलचिलाती धूप और करीब 40 डिग्री तापमान के बीच प्रदर्शन करते हुए मोबिलाइजर्स ने कहा कि उन्होंने जनजातीय क्षेत्रों में पेसा कानून के क्रियान्वयन, ग्राम सभाओं को सशक्त बनाने और सरकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, लेकिन अब अचानक सेवा समाप्त होने से उनकी आजीविका पर संकट आ गया है।
प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, उनकी सेवा बहाली के लिए जिला प्रशासन द्वारा राज्य शासन को अनुशंसा भेजी जाए। दूसरी, जब तक शासन स्तर पर कोई स्थायी नीति नहीं बनती, तब तक उन्हें कार्य जारी रखने की अनुमति दी जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में मोबिलाइजर्स मौजूद रहे और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की.
ये भी पढ़े – बड़वानी में ईद-उल-अधा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
- barwani-pesa-mobilizer-protest-service-restoration-demand-memorandum-governor










