44 डिग्री गर्मी में भी रायसेन में पीएचई की हैंडपंप मरम्मत टीम सक्रिय, ग्रामीण क्षेत्रों में सुचारु पेयजल आपूर्ति जारी

रायसेन: जिले में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) की हैंडपंप संधारण टीम ग्रामीण इलाकों में पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए लगातार सक्रिय रूप से काम कर रही है। जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बावजूद विभागीय कर्मचारी गांव-गांव पहुंचकर खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत कर ग्रामीणों को राहत पहुंचा रहे हैं।

विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री गिरीश काम्बले ने जानकारी देते हुए बताया कि गर्मी के इस कठिन मौसम में पेयजल संकट को रोकने के लिए विशेष हैंडपंप संधारण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत खराब हैंडपंपों की मरम्मत, पाइप बदलने, लीकेज सुधारने और अन्य तकनीकी खराबियों को दूर करने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की टीम का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो।

ये भी पढ़े – रायसेन: कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में की राजस्व प्रकरणों की समीक्षा, सीएम हेल्पलाइन और फॉर्मर रजिस्ट्री पर दिए सख्त निर्देश

उन्होंने यह भी बताया कि जिले के सभी संवेदनशील गांवों की सूची तैयार कर वहां नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जैसे ही किसी स्थान से हैंडपंप खराब होने की सूचना प्राप्त होती है, तुरंत संधारण टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है। इस त्वरित कार्रवाई से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति लगातार बनी हुई है और लोगों को काफी राहत मिल रही है।

भीषण गर्मी के बीच काम कर रहे विभागीय कर्मचारियों की ग्रामीणों ने भी सराहना की है। लोगों का कहना है कि इतनी तेज गर्मी में भी टीम पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य कर रही है, जिससे गांवों में पानी की समस्या नियंत्रण में है। इससे आमजन को गर्मी के मौसम में बड़ी राहत मिल रही है। विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि जहां भी भूजल स्तर नीचे चला गया है, वहां पानी का सीमित और समझदारी से उपयोग किया जाए ताकि उपलब्ध जल संसाधनों का संतुलित उपयोग हो सके।

साथ ही यह भी बताया गया कि ग्रीष्म ऋतु समाप्त होने तक यह हैंडपंप संधारण अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके अलावा, ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित नल-जल योजनाओं के संचालन को भी विभाग और पंचायतों के समन्वय से बेहतर तरीके से संचालित किया जा रहा है। नियमित मॉनिटरिंग और आवश्यक तकनीकी सहयोग के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ग्रामीणों को घर-घर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति निर्बाध रूप से मिलती रहे।

ये भी पढ़े – रायसेन के ग्राम कोकलपुर में नल-जल योजना से फिर शुरू हुई पेयजल आपूर्ति, PHE विभाग ने दबंगों के कब्जे की खबर को बताया गलत

  • raisen-handpump-maintenance-team-water-supply-heatwave
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना