गैरतगंज में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की, 7 पंचायतों को विधायक निधि से दिए पानी के टैंकर

रायसेन:  सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने आज गैरतगंज में ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में पीएचई विभाग के अधिकारियों और सांची जनपद पंचायत के सीईओ के साथ क्षेत्र में चल रही पेयजल योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक डॉ. चौधरी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों से पेयजल संकट को लेकर आने वाली सभी शिकायतों का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए, ताकि किसी भी गांव में लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में पेयजल व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान क्षेत्र में पानी की उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और टैंकर सप्लाई की स्थिति पर भी चर्चा की गई। बैठक के पश्चात विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा विधायक निधि से गैरतगंज जनपद पंचायत की सात पंचायतों को पानी के टैंकर वितरित किए गए। इनमें बेलनागढ़ी, हिनोतिया महलपुर, मीडियाखेड़ा, कढ़ैया, सांकल, समनापुरकलां और टेहरी पंचायत शामिल हैं।

प्रत्येक पंचायत को एक-एक पानी का टैंकर (फायर फाइटर सहित) प्रदान किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। इस पहल से ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है और स्थानीय स्तर पर जल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है।

ये भी पढ़े – रायसेन: MY Bharat कार्यक्रम के तहत युवाओं ने किया पुलिस थानों का शैक्षणिक भ्रमण, कोतवाली, महिला व साइबर थाना कार्यप्रणाली से हुए परिचित

 
 
  • raisen-gairatganj-mla-dr-prabhuram-choudhary-review-drinking-water-tanker-distribution
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना