छतरपुर: बीड़ी लिप्स कंपनी ऑफिस से मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, वनप्लस फोन बरामद

छतरपुर: जिले की बिजावर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बीड़ी लिप्स कंपनी के ऑफिस से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 20 हजार रुपए कीमत का वनप्लस कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार थाना बिजावर क्षेत्र के मोहनगंज मोहल्ला स्थित बीड़ी लिप्स कंपनी के ऑफिस से मोबाइल चोरी होने की शिकायत फरियादी मोहम्मद रफीक शाह निवासी छतरपुर द्वारा दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया था कि ऑफिस से उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना बिजावर में भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी साबिर खान पिता अजीज खान निवासी वार्ड क्रमांक 12 जेल मोहल्ला बाजना रोड बिजावर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोबाइल चोरी की घटना स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। अधिकारियों के अनुसार आरोपी साबिर खान पूर्व में भी मोबाइल चोरी जैसे अपराधों में संलिप्त रहा है और उसका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की विवेचना जारी है। इस कार्रवाई में एसडीओपी अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक गुरुदत्त शेषा, सहायक उप निरीक्षक के.एल. बेन, प्रधान आरक्षक प्रकाश सिंह, आरक्षक दुर्गेश कुमार, अमित सिंह, सतेंद्र, नत्थू सिंह और प्रदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – छतरपुर में रात्रि गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई, क्रेटा कार से 2 देशी कट्टे और कारतूस सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

 
 
  • chhatarpur-bijawar-police-mobile-theft-accused-arrested-oneplus-recovered
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना