भीषण गर्मी में यूपी में निर्बाध बिजली आपूर्ति पर सीएम योगी सख्त, ऊर्जा विभाग को उत्पादन बढ़ाने, ट्रांसमिशन मजबूत करने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग और भीषण गर्मी के बीच आमजन को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गांव हो या नगर, किसी भी क्षेत्र में बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए और सभी स्तरों पर सतत मॉनिटरिंग की जाए।

मुख्यमंत्री रविवार को ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और राज्य मंत्री कैलाश सिंह राजपूत की उपस्थिति में ऊर्जा विभाग, पावर कॉरपोरेशन तथा सभी डिस्कॉम के अधिकारियों के साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। बैठक में उन्होंने उत्पादन क्षमता बढ़ाने, सभी इकाइयों को पूरी दक्षता के साथ संचालित करने और ट्रांसमिशन नेटवर्क को और मजबूत व भरोसेमंद बनाने पर जोर दिया।

सीएम योगी ने कहा कि बढ़ती बिजली मांग को देखते हुए उत्पादन इकाइयों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित किया जाए और तकनीकी दक्षता व रखरखाव को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बैठक में बताया गया कि राज्य की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 13,388 मेगावाट तक पहुंच चुकी है, जबकि गैर पारंपरिक ऊर्जा से लगभग 10 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली उत्पादन हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने ट्रांसमिशन व्यवस्था की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी तकनीकी बाधा को न्यूनतम रखा जाए और सिस्टम की लगातार निगरानी हो। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में ट्रांसमिशन नेटवर्क 60,858 सर्किट किलोमीटर लाइनों और 715 उपकेंद्रों के माध्यम से संचालित है तथा पारेषण हानियां घटकर 3.2 प्रतिशत रह गई हैं।

उन्होंने वितरण व्यवस्था को और जवाबदेह बनाने के निर्देश देते हुए फीडर वाइज मॉनिटरिंग और जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि ट्रांसफॉर्मर खराब होने, फीडर बाधित होने या शिकायत निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने आंधी-तूफान जैसी परिस्थितियों में भी त्वरित रिस्पॉन्स सिस्टम सक्रिय रखने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि हालिया आंधी-तूफान के दौरान 38 सब-स्टेशन और 326 फीडर प्रभावित हुए थे, जिन्हें तेजी से बहाल किया गया। उन्होंने हेल्पलाइन 1912 कॉल सेंटर की समीक्षा के निर्देश देते हुए कहा कि ऊर्जा मंत्री और राज्य मंत्री स्वयं इसका भौतिक निरीक्षण करें। साथ ही उपभोक्ताओं को समय पर और सही जानकारी देने, समाधान की समयसीमा स्पष्ट करने और पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को समय पर सही बिल उपलब्ध कराने और बिलिंग-कलेक्शन एफिशिएंसी बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति केवल तकनीकी विषय नहीं बल्कि किसानों, उद्योगों और आमजन के जीवन से जुड़ा मुद्दा है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अंत में मुख्यमंत्री ने दोहराया कि प्रदेशवासियों को बेहतर, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी डिस्कॉम मिलकर इस लक्ष्य को पूरा करें।

ये भी पढ़े – योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर, 9 वर्षों में मुठभेड़ के दौरान 289 दुर्दांत अपराधी ढेर

  • up-cm-yogi-electricity-review-2026-heatwave-power-supply-directives
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना