जावरा में मुस्लिम समाज ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन

रतलाम: जावरा में मंगलवार को उस समय एक अनोखी और चर्चा में आने वाली पहल देखने को मिली जब मुस्लिम समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से एसडीएम कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता और नंदी बैल को “राष्ट्रीय पशु” घोषित करने की मांग की गई। यह ज्ञापन जावरा एसडीएम कार्यालय में सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे और “गौ माता के सम्मान में मुस्लिम समाज मैदान में” लिखे बैनर के साथ तिरंगा लेकर पहुंचे।

ज्ञापन में कहा गया कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है और सभी धर्मों की भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। इसमें यह भी उल्लेख किया गया कि हिंदू समाज की गौ माता के प्रति आस्था का सम्मान करते हुए यह मांग देश में सामाजिक एकता और सौहार्द को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है। साथ ही “हुब्बुल वतनी मिनल ईमान” (वतन से मोहब्बत ईमान का हिस्सा है) का उल्लेख करते हुए देशभक्ति और एकता का संदेश दिया गया।

ज्ञापन में तीन प्रमुख मांगें रखी गईं:- 
1. पहली, गौ माता और नंदी बैल को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाए।

2.  गौ वंश की खरीद-फरोख्त, परिवहन और वध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

3.  गौ वंश से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून बनाकर आजीवन कारावास तक की सजा और संबंधित मांस निर्यातक कंपनियों के लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई।

समाजजन ने यह भी कहा कि वे सभी मौजूदा गौ संरक्षण कानूनों का समर्थन करते हैं और उनका उद्देश्य किसी भी प्रकार का विवाद नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और एकता को मजबूत करना है। बुजुर्गों ने इसे “देश को जोड़ने वाली पहल” बताते हुए कहा कि जावरा से दिया गया यह संदेश पूरे देश में भाईचारे का प्रतीक बने। ज्ञापन सौंपने वालों में एडवोकेट उबेद अंसारी, गुड्डू पठान, असलम मेव, एमडी आरिफ बेग, सोहेल उर रहमान सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बना रहा।

ये भी पढ़े – जावरा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से जालसाजी कर सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

  • jaora-muslim-samaj-gaumata-rashtriya-pashu-gyapan-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना