जावरा शहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं से जालसाजी कर सोने के आभूषण चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रतलाम: जावरा शहर थाना क्षेत्र में महिलाओं को निशाना बनाकर जालसाजी कर सोने के आभूषण चोरी करने वाले एक शातिर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 2.43 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। यह पूरी कार्रवाई ऑपरेशन “सुरक्षा कवच” के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से की गई।

घटना 22 मई 2026 की है, जब फरियादिया कांताबाई पति करण कल्याणे, निवासी बरगुंडापुरा तालनाका जावरा ने थाना जावरा शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने दोपहर करीब 4:20 बजे उनके साथ जालसाजी कर उनका मंगलसूत्र चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 180/2026 दर्ज कर धारा 318(4) और 303(2) बीएनएस के तहत जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई और थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई के नेतृत्व में पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम को जांच में लगाया गया। टीम ने जावरा और रतलाम शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की पहचान की।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी यासीन खां उर्फ बाकड़ा, निवासी जमानलपुर अहमदाबाद गुजरात का रहने वाला है। पुलिस टीम ने अहमदाबाद पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने जावरा की वारदात को स्वीकार किया और साथ ही मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात सहित कई राज्यों में भी इसी तरह की जालसाजी और चोरी की घटनाएं करने की बात कबूल की।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया, जिसे उसने घटना के बाद नाले के पास झाड़ियों में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था। बरामद सामान में एक मंगलसूत्र, दो सोने की झुमकियां और एक मोबाइल फोन शामिल है। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर अन्य मामलों में पूछताछ कर रही है और उसके पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़े – जावरा में राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा: एसडीएम ने हितग्राहियों को संशोधित नकलें वितरित कीं

  • jaora-police-arrested-jewel-thief-accused-gold-ornaments-recovered-cctv-operation-suraksha-kavach
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना