रतलाम में सड़क सुरक्षा अभियान, पुलिस और वीवो कंपनी की संयुक्त पहल से 200 हेलमेट वितरित

रतलाम: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रतलाम पुलिस और वीवो कंपनी की संयुक्त पहल के तहत एक सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरूप सोनी के नेतृत्व में शहर के चौपाटी क्षेत्र में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को कुल 200 हेलमेट वितरित किए गए। हेलमेट देने से पहले पुलिस द्वारा वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच भी की गई। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को ही हेलमेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक यातायात आनंद स्वरूप सोनी ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि हेलमेट केवल कानूनी आवश्यकता नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि दुर्घटनाओं और गंभीर चोटों से बचा जा सके। कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक राजशेखर वर्मा, सूबेदार अनोखीलाल परमार, यातायात पुलिस टीम और वीवो कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पुलिस ने भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियानों को लगातार जारी रखने की बात कही।

ये भी पढ़े – जावरा में मुस्लिम समाज ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग, SDM को सौंपा ज्ञापन

  • Ratlam Police Vivo Helmet Distribution Road Safety Campaign 200 Helmets Traffic Awareness
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना