सागर में बन रहा 101 करोड़ का भव्य संत रविदास मंदिर, कलेक्टर प्रतिभा पाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

सागर: बड़तूमा क्षेत्र में निर्माणाधीन संत रविदास मंदिर परिसर का बुधवार को कलेक्टर प्रतिभा पाल ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में बन रहे ऑडिटोरियम, आधुनिक संग्रहालय, भक्त निवास और डॉरमेट्री सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्टर ने मंदिर के मॉडल का भी अवलोकन किया और निर्माण एजेंसी से तकनीकी जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

करीब 101 करोड़ रुपये की लागत से 11 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस भव्य परिसर को आस्था, संस्कृति और सामाजिक चेतना का केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि यह मंदिर और संग्रहालय देश-दुनिया के लोगों को भारत की महान संत परंपरा और संत शिरोमणि रविदास जी के जीवन दर्शन से परिचित कराने वाला महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि संत रविदास के जीवन मूल्यों, समानता और ईश्वर के प्रति समर्पण के संदेश को इस परिसर के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विशेष रूप से संग्रहालय और ऑडिटोरियम भवन का अवलोकन किया। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि संग्रहालय में संत रविदास के जीवन से जुड़े प्रसंगों को आधुनिक डिजिटल तकनीक और दृश्य-श्रव्य संसाधनों की मदद से प्रस्तुत किया जाएगा। कलेक्टर ने आंतरिक साज-सज्जा, लाइटिंग और सुविधाओं को लेकर आवश्यक सुझाव देते हुए निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में हवा, उजाले और श्रद्धालुओं की मूलभूत सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाए।

मंदिर का निर्माण पारंपरिक नागर शैली में किया जा रहा है। खास बात यह है कि 66 फीट ऊंचे इस मंदिर के निर्माण में लोहे का उपयोग नहीं किया जा रहा है। मंदिर को बंसीपहाड़पुर के लाल पत्थरों से तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि गर्भगृह, अंतराल मंडप और अर्धमंडप का फाउंडेशन सड़क स्तर से करीब पांच फीट ऊंचा बनाया गया है तथा नक्काशीदार पत्थरों के 72 स्तंभ स्थापित किए जा चुके हैं, जिन पर मंदिर का ऊपरी ढांचा तैयार किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक केवी, एसडीएम अमन मिश्रा, निर्माण एजेंसी के वरिष्ठ इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए जलभराव रोकने एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़े – सागर में प्रेस क्लब का प्रदर्शन चेतावनी: जनसंपर्क कार्यालय में वर्षों से अटैच शिक्षक की जांच की मांग

 
 
  • sagar-sant-ravidas-temple-construction-collector-inspection
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना