हमीरपुर: कांग्रेस नेता उज्जवल पाठक हाउस अरेस्ट; पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे डेलिगेशन को पुलिस ने रोका

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में स्थानीय पुलिस ने कांग्रेस नेता उज्जवल पाठक को उनके घर पर नजरबंद कर दिया है। उज्जवल पाठक को सुबह 11:00 बजे से लेकर शाम के 5:00 बजे तक के लिए हाउस अरेस्ट किया गया है। पुलिस का कहना है कि यह कदम इलाके का माहौल खराब होने से बचाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।

उज्जवल पाठक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा गठित उस डेलिगेशन (प्रतिनिधिमंडल) के सदस्य हैं, जिसे आज थाना सुमेरपुर इलाके के टेढ़ा गांव जाना था। इस डेलिगेशन को वहां के निवासी पीड़ित संदीप वर्मा से मुलाकात करनी थी। आरोप है कि संदीप वर्मा को गांव के ही कुछ दबंग लोगों ने अपने घर बुलाकर उनके साथ जमकर मारपीट की थी। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने पहले ही कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कांग्रेस डेलिगेशन को पीड़ित से मिलने से रोकने के लिए यह नजरबंदी की कार्रवाई की है।

ये भी पढ़े – हमीरपुर में डायल 112 टीम पर पथराव, पारिवारिक विवाद में युवक पर मुकदमा दर्ज

  • hamirpur-congress-leader-ujjawal-pathak-house-arrested-police-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू