बिहार की नाबालिग पीड़िता को योगी सरकार से 2 लाख की सहायता, पुनर्वास और काउंसलिंग की व्यवस्था

लखनऊ/वाराणसी, 27 मई। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला अपराधों को लेकर सख्त और संवेदनशील रुख अपनाए हुए है। वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में मानव तस्करी और दुष्कर्म की शिकार बिहार की एक नाबालिग बालिका को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। वाराणसी प्रशासन की ओर से मंगलवार को सहायता राशि का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसे तत्काल मंजूरी दे दी गई। सरकार की इस पहल को पीड़िता के पुनर्वास और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक सारनाथ थाना पुलिस ने कथित रूप से बेची गई नाबालिग बालिका को बरामद करते हुए इस मामले में आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मानव तस्करी, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है। मामले में पीड़िता की मां समेत तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोप है कि पीड़िता की मां ने पैसों के लालच में एक व्यक्ति से उसकी झूठी शादी करा दी थी।

जिलाधिकारी वाराणसी के अनुसार बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर 20 मई को चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और उसे राजकीय बाल गृह (बालिका) में सुरक्षित रखा गया है। वहां मनोचिकित्सकों के माध्यम से उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है ताकि उसे मानसिक और भावनात्मक संबल मिल सके। प्रशासन द्वारा बालिका को पारिवारिक माहौल उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और उसे आवश्यक कानूनी सहायता भी दी जा रही है, जिससे उसके पुनर्वास और न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।

  • bihar-minor-victim-yogi-government-two-lakh-assistance-varanasi
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना