सीहोर: 4100 रुपए की किस्त के लिए फाइनेंस कर्मचारियों ने घर में घुसकर छीने 2 लाख, मृत्यु भोज के लिए रखी थी रकम

सीहोर/नफीस खान की रिपोर्ट: इछावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वीरपुरा में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि फाइनेंस समूह के 8 से 10 कर्मचारी एक महिला के घर में घुस गए और उसके मृत पति के मृत्यु भोज के लिए रखे करीब 2 लाख रुपए जबरन छीनकर ले गए। विरोध करने पर महिला और उसके परिवार के साथ गाली-गलौज और झूमाझटकी भी की गई। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने इछावर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित महिला संतु बाई ने बताया कि उन्होंने एक फाइनेंस कंपनी से 75 हजार रुपए का लोन लिया था। लोन की लगभग पूरी राशि चुका दी गई थी और केवल अंतिम किश्त के रूप में 4100 रुपए बाकी थे। महिला के अनुसार, इसी राशि की वसूली के लिए फाइनेंस समूह के कर्मचारी उनके घर पहुंचे थे।

ये भी पढ़े – EXCLUSIVE सीहोर में फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का बड़ा खुलासा: सरकारी रेडियोग्राफर निकला मास्टरमाइंड, 12 फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क सामने

संतु बाई ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने पहले उनकी बेटी से पूछताछ की और फिर बकाया किस्त जमा करने का दबाव बनाने लगे। जब उन्होंने कहा कि वे अंदर से पैसे लेकर आती हैं, तभी कर्मचारियों की नजर घर में रखे 2 लाख रुपए पर पड़ गई। यह रकम उनके पति के निधन के बाद होने वाले मृत्यु भोज और सामाजिक रीति-रिवाजों के लिए रखी गई थी। आरोप है कि कर्मचारियों ने जबरन रकम उठाई और वहां से निकलने लगे।

पीड़ित परिवार ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो कर्मचारियों ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “औकात नहीं होती तो लोन क्यों लेते हो।” घटना के दौरान महिला और उसकी बेटी के साथ झूमाझटकी भी हुई।

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। पीड़ित परिवार और ग्रामीण इछावर थाने पहुंचे, जहां आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। ग्रामीणों ने मामले में डकैती का प्रकरण दर्ज करने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि थाने परिसर में भी पीड़ित परिवार और फाइनेंस कर्मचारियों के बीच तीखी बहस और तनाव की स्थिति बन गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े – सीहोर में CNG गैस से भरा ट्रक पलटा, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा; गैस रिसाव से मचा हड़कंप, सीहोर-इछावर मार्ग बंद

 
  • sehore-finance-company-employees-snatch-2-lakh-from-widow-house
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना