सीहोर में CNG गैस से भरा ट्रक पलटा, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा; गैस रिसाव से मचा हड़कंप, सीहोर-इछावर मार्ग बंद

सीहोर (रिपोर्ट: नफीस खान): सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र अंतर्गत कोनाझीर टोल प्लाजा के पास रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां CNG गैस से भरा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रक से गैस का तेज रिसाव शुरू हो गया, जिसके चलते स्थिति और भी गंभीर हो गई और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार, CNG गैस से भरा ट्रक इछावर की ओर से खाली होकर लौट रहा था। इसी दौरान अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़े – EXCLUSIVE सीहोर में फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का बड़ा खुलासा: सरकारी रेडियोग्राफर निकला मास्टरमाइंड, 12 फर्जी डॉक्टरों का नेटवर्क सामने

हादसे के तुरंत बाद ट्रक से गैस रिसाव शुरू होने पर क्षेत्र में दहशत फैल गई। किसी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और एहतियातन सीहोर-इछावर मुख्य मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। वाहनों की आवाजाही रोककर ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया है।

घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड और गैस कंपनी की तकनीकी टीम को भी बुलाया गया। फायर फाइटर्स ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ट्रक पर लगातार पानी का छिड़काव किया, ताकि गैस के प्रभाव को कम किया जा सके। तकनीकी टीम की कड़ी मशक्कत के बाद गैस लीकेज पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, हालांकि एहतियात के तौर पर क्षेत्र में निगरानी जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बंद किए गए मार्ग से दूर रहें और वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें।

ये भी पढ़े – सीहोर EXCLUSIVE: भेरूंदा प्रशासन की लापरवाही उजागर, बिना लाइफ जैकेट श्रद्धालुओं से भरी नावें नर्मदा में दौड़ती रहीं, क्या बरगी जैसे हादसे का इंतजार?

 

  • sehore-cng-truck-accident-ichhawar-gas-leak-road-closed-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना