केन-बेतवा लिंक परियोजना: पाठापुर के 10 परिवारों ने नए आवास में किया स्वेच्छा से गृह प्रवेश

छतरपुर: केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत छतरपुर जिले के विस्थापित ग्राम पाठापुर के 10 परिवारों ने स्वेच्छा से अपने नए आवास में गृह प्रवेश किया। यह सभी परिवार ढोड़न डैम निर्माण कार्य से प्रभावित थे और इन्हें मुआवजे की पूरी राशि प्राप्त हो चुकी थी। जिला प्रशासन के निर्देश पर पुनर्वास की प्रक्रिया को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है।

कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देशन में एडीएम नमः शिवाय अरजरिया ने हाल ही में ग्राम पाठापुर का दौरा कर ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाई थी। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से नए आवासों में शिफ्ट होने के लिए प्रेरित किया। प्रशासनिक प्रयासों के बाद बुधवार को 10 परिवारों ने अपने पुराने घर खाली कर किशनगढ़ स्थित नए आवासों में शिफ्ट होने का निर्णय लिया।

प्रशासन की टीम की मौजूदगी में सभी परिवारों का सामान सुरक्षित रूप से नए घरों तक पहुंचाया गया। पूरी प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। पुराने मकानों के खाली होने के बाद उन्हें जमींदोज कर दिया गया, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी अवरोध के आगे बढ़ सके। नए आवास में शिफ्ट होने वाले परिवारों में कोमल, दयाल, ब्यादीन, हरिया, शिब्बा, हक्का, मल्ला, भग्गू, संतोष और अंता गौड़ परिवार शामिल हैं।

इस दौरान एडीएम नमः शिवाय अरजरिया, एसडीएम विजय द्विवेदी, जनपद सदस्य भगवानदास गौंड सहित एसडीओपी, टीआई और वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े – छतरपुर: ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी 3 पेटी अवैध शराब

  • ken-betwa-link-project-patapaur-families-relocation-new-housing
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना