रायसेन में शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना के तहत 45 दिवसीय प्रशिक्षण, युवाओं को मिल रही सेना भर्ती की तैयारी

रायसेन:राज्य शासन की शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना-2026 के तहत युवाओं को सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने हेतु 45 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान युवक-युवतियों को सैन्य सेवा, पुलिस, होमगार्ड तथा निजी सुरक्षा एजेंसियों में रोजगार के लिए सक्षम बनाना है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के 87 बालक और 49 बालिकाएं माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रायसेन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बुधवार को प्रशिक्षण स्थल के सभागार में वायु सेना से सेवानिवृत्त नवीन गुप्ता ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। उन्होंने युवाओं को मिलिट्री सर्विसेज, अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया और अन्य सुरक्षा बलों में चयन की विस्तृत जानकारी दी।

साथ ही उन्होंने अनुशासन, दृढ़ संकल्प और देश सेवा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान पूरी लगन और उत्साह के साथ सीखने से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य सुधीर भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह प्रशिक्षण युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 
  • raisen-shaurya-sankalp-training-45-days-army-preparation-youth
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना