
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के घुघली में गैलन में डीजल न मिलने से नाराज किसानों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया। सिंचाई संकट से जूझ रहे किसानों को खेतों तक डीजल पहुंचाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके विरोध में उन्होंने घुघली-सिसवा मार्ग को पूरी तरह बाधित कर दिया। इसके चलते सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। नगर चौकी इंचार्ज शिवम राय ने उग्र किसानों को शांत कराया और उन्हें उचित समाधान का आश्वासन दिया। पुलिस के समझाने-बुझाने के बाद किसानों ने जाम हटा दिया, जिसके बाद इस मार्ग पर आवागमन दोबारा सामान्य हो सका।
ये भी पढ़े – बकरीद पर अकीदत की नमाज: महराजगंज की ईदगाहों में उमड़ा नमाजियों का सैलाब
- maharajganj-farmers-protest-diesel-issue-ghughli-siswa-road-jammed]








