गंजडुंडवारा: प्रेम ट्रेडर्स के अजय गुप्ता उर्फ पप्पू भैया ने दी ईद की दिली मुबारकबाद, कहा- नगर की जनता से है पारिवारिक रिश्ता

कासगंज/जितेंद्र सिंह की रिपोर्ट:  गंजडुंडवारा में ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर प्रेम ट्रेडर्स के प्रोपराइटर और समाजसेवी अजय गुप्ता उर्फ पप्पू भैया ने नगर वासियों, क्षेत्रवासियों और देशवासियों को ईद की हार्दिक मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि गंजडुंडवारा की जनता से उनका और उनके परिवार का रिश्ता केवल व्यापारिक नहीं बल्कि पारिवारिक है। उन्होंने बताया कि यहां की मिट्टी में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की गहरी भावना मौजूद है, जो हर त्योहार को और भी खास बना देती है।

अजय गुप्ता ने कहा कि ईद जैसे पर्व समाज में खुशियां बांटने और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं। उन्होंने ईश्वर और अल्लाह से दुआ की कि यह ईद सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और तरक्की लेकर आए। उन्होंने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की कि त्योहार को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाए, ताकि गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल हमेशा कायम रहे।

साथ ही उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि वे शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें और मिल-जुलकर त्योहार की खुशियां साझा करें। नगर में उनकी शुभकामनाओं के बाद स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने भी उन्हें ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

ये भी पढ़े – पटियाली: अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, छापेमारी में दो ट्रैक्टर सीज; खनन माफियाओं में हड़कंप

  • kasganj-ganjdundwara-prem-traders-ajay-gupta-pappu-bhaiya-eid-greetings
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    ईरान जंग ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था पर डाला भारी बोझ, हर मिनट करोड़ों रुपये का खर्च

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    अलर्ट! ChatGPT पर दिख रहे फर्जी शॉपिंग लिंक, AI पॉइजनिंग का बढ़ता खतरा

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    विकास परियोजनाओं के लिए पेड़ों की कटाई पर सख्ती, हाईकोर्ट में पेश हुई नई नीति

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरा कल से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका

    यशस्वी जायसवाल सस्ते में लौटे, दूसरे वनडे में भारत को पहला झटका