सिद्धारमैया का इस्तीफा: लोक भवन में विशेष सचिव को सौंपा त्यागपत्र, डीके शिवकुमार संभाल सकते हैं कमान, बन सकते हैं 4 डिप्टी सीएम

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल थावरचंद गहलोत की अनुपस्थिति के कारण सिद्धारमैया ने बेंगलुरु के लोक भवन जाकर राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना त्यागपत्र सौंपा। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी भी मौजूद रहे।

इस्तीफा देने के बाद मीडिया से बातचीत में सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय कांग्रेस आलाकमान के निर्देश के बाद लिया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले दिल्ली में पार्टी नेतृत्व के साथ हुई बैठक में उन्हें पद छोड़ने का संकेत दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने आज औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

सिद्धारमैया ने कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें कर्नाटक की जनता की सेवा करने का अवसर मिला, यह उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि राज्यपाल संवैधानिक प्रक्रिया के तहत उनका इस्तीफा स्वीकार कर लेंगे।

इस्तीफे से पहले मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास ‘कावेरी’ में कैबिनेट मंत्रियों के लिए एक ब्रेकफास्ट बैठक भी बुलाई थी। इस बैठक में उन्होंने दिल्ली में हुई राजनीतिक चर्चा और आलाकमान के निर्देशों की जानकारी साझा की और अपने फैसले की औपचारिक घोषणा की। बैठक के दौरान भावुक माहौल देखने को मिला, जब सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार एक-दूसरे से गले मिले और बाद में शिवकुमार ने उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

इसी बीच बेंगलुरु में डीके शिवकुमार के आवास पर उनके समर्थकों की भीड़ जुटने लगी और वहां उत्साह का माहौल देखा गया। राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज हो गई है कि डीके शिवकुमार को कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार के गठन को लेकर भी रणनीति तैयार हो चुकी है और राज्य में चार उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

इस पूरे घटनाक्रम के बीच राज्यपाल थावरचंद गहलोत व्यक्तिगत कारणों से शहर से बाहर हैं, जिसके कारण इस्तीफा विशेष सचिव को सौंपा गया। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल के लौटने के बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी और इस्तीफे को विधिवत मंजूरी दी जाएगी।

ये भी पढ़े – द्विशा शर्मा केस: पूर्व जज और सास गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत हाई कोर्ट से रद्द, घर पहुंची सीबीआई की टीम

 

  • karnataka-cm-siddaramaiah-resignation-bengaluru-political-crisis-dk-shivakumar
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    विराट कोहली ने रचा इतिहास, 15 हजार ODI रन पूरे कर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा

    विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा…

    महाकाल लोक का फिर बदलेगा स्वरूप, पत्थर और मेटल की 92 नई प्रतिमाएं होंगी स्थापित

    उज्जैन के श्री महाकाल महालोक का स्वरूप एक बार…

    You Missed

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार