सागर में सड़क किनारे मिला युवक का लहूलुहान शव, नाक-मुंह से बह रहा था खून; हत्या की आशंका

सागर: बहेरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुनमुन ढाबे के पास शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब सड़क किनारे झाड़ियों में एक 31 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक के नाक और मुंह से खून बह रहा था और शरीर पर चोट के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान बरारू गांव निवासी अमित पटेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अमित गुरुवार रात करीब 8 बजे घर से किसी काम से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव मुनमुन ढाबे के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।सूचना मिलते ही बहेरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि अमित के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान थे और नाक-मुंह से खून बह रहा था, जिससे मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं—हादसा, आपसी विवाद या रंजिश—को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

ये भी पढ़े – सागर को ‘जीरो लिक्विड वेस्ट सिटी’ बनाने की तैयारी, कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दिए सीवरेज नेटवर्क विस्तार के निर्देश

 
 
  • sagar-beheria-thana-youth-dead-body-found-murder-suspected-amit-patel
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    11 बार जनसुनवाई के बाद भी समाधान नहीं: फरियादी ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास

    नीमच/ मुकेश कुमार जैन: जिला कलेक्टर कार्यालय परिसर में…

    आगे पढ़ें
    भोपाल में मूंग खरीदी की मांग पर किसानों का प्रदर्शन, होशंगाबाद रोड पर जाम; पुलिस ने लगाए बैरिकेड्स

    भोपाल।आदि मिश्रा| मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी की मांग…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में