हनुमानताल पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर:  हनुमानताल थाना पुलिस ने लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। त्वरित कार्रवाई और पेशेवर जांच के चलते थाना प्रभारी एवं पूरी पुलिस टीम की क्षेत्र में सराहना हो रही है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक युवक से मोबाइल, नकदी और दस्तावेज लूट लिए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना तथा आरोपियों के हुलिए के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। खास बात यह रही कि मुख्य आरोपी वारदात के समय पहने गए कपड़ों और उसी हुलिए में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

गिरफ्तार आरोपियों में शिवम उर्फ पूर्व शुभम और देवराज सोनकर उर्फ बिल्ला सोनकर शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर लिया गया है। इसके अलावा आधार कार्ड, नकदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया बटनदार चाइना चाकू भी पुलिस ने जब्त किया है।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लूटे गए 800 रुपये में से 400 रुपये शराब पीने में खर्च कर दिए थे, जबकि शेष राशि बरामद कर ली गई है। दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाष चंद्र बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों और जवानों की तत्परता से लूट की वारदात का तेजी से खुलासा होने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है।

  • jabalpur-hanumantal-police-robbery-case-solved-three-accused-arrested-within-24-hours
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    पटोरी और कन्नपुर में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान: एई को सौंपा ज्ञापन

    टीकमगढ़/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: जिले के बल्देवगढ़ क्षेत्र की…

    आगे पढ़ें
    देवास जनसुनवाई में चिकित्सकीय लापरवाही की शिकायत: प्रसूता के उपचार को लेकर अस्पताल और डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग

    देवास/ गौरव व्यास: देवास कलेक्टर जनसुनवाई में प्रसूता के…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल: गुरु पूर्णिमा पर सीएम मोहन यादव का संदेश, भारतीय संस्कृति और प्रकृति संरक्षण पर दिया जोर

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    भोपाल में मूंग खरीदी को लेकर किसानों का महाआंदोलन, 100% MSP खरीद की मांग पर हाईवे जाम

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले: फास्ट ट्रैक कोर्ट, ₹7 हजार करोड़ निवेश समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    भोपाल कूच पर अड़े किसान, आज CM हाउस घेराव की तैयारी; मूंग की 100% खरीदी की मांग

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू