सत्ता परिवर्तन यात्रा से यूपी की सत्ता पर नजर, चंद्रशेखर आजाद बोले- 403 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी की रिपोर्ट: राजधानी लखनऊ स्थित यूपी प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश की राजनीति को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और “सत्ता परिवर्तन यात्रा” के माध्यम से जनता के बीच जाकर प्रदेश में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेगी।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि नगीना लोकसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें संसद तक पहुंचाया और हाल ही में हुए महाराजगंज उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी को मिले करीब 80 हजार वोटों ने संगठन को नई ताकत दी है। उन्होंने दावा किया कि आजाद समाज पार्टी तेजी से प्रदेश में अपना जनाधार बढ़ा रही है और अब सत्ता परिवर्तन का अभियान शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पार्टी की सत्ता परिवर्तन यात्रा उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान बेरोजगारी, महंगाई, बिजली दरों में वृद्धि, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समस्याएं और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को जनता के बीच प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार जनता की बुनियादी समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है और प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है।

पत्रकारों से बातचीत में चंद्रशेखर आजाद ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी को प्रदेश भर में जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उनकी पार्टी सत्ता की शीर्ष कुर्सी तक पहुंचेगी।

इस दौरान उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के अस्थि कलश को विधानसभा के सामने से स्थानांतरित किए जाने के मुद्दे पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का अस्थि कलश करोड़ों बहुजन समाज के लोगों की आस्था और सम्मान का प्रतीक है। यदि इसे हटाने का प्रयास किया गया तो उनकी पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।

चंद्रशेखर आजाद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बाबा साहब के अस्थि कलश का स्थान परिवर्तन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और संविधान के प्रति करोड़ों लोगों की भावनाओं का केंद्र है। पार्टी इस मुद्दे पर जनआंदोलन खड़ा करने से भी पीछे नहीं हटेगी। प्रेस वार्ता में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान संगठन विस्तार, आगामी राजनीतिक रणनीति और प्रदेशभर में चलाए जाने वाले जनसंपर्क अभियानों को लेकर भी चर्चा की गई।

 
  • chandrashekhar-azad-satta-parivartan-yatra-up-election-lucknow-press-conference
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    आरक्षण पर वायरल बयान को शिल्पा शेट्टी ने बताया फर्जी, बोलीं- मेरे नाम से झूठे बयान फैलाए जा रहे हैं

    बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर उनके…

    आगे पढ़ें
    MPPSC का बड़ा फैसला: 2019 से 2024 तक की मुख्य परीक्षा की कॉपियां देख सकेंगे अभ्यर्थी, जानें आवेदन प्रक्रिया

    इंदौर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने पारदर्शिता…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    इंदौर नगर निगम में एक के बाद एक घोटाले उजागर, ₹103 करोड़ फर्जी बिल मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, वेतन घोटाले की जांच शुरू

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं चुनाव, फिर भी PM मोदी ने नंदन नीलेकणि पर क्यों जताया भरोसा? जानिए 5 बड़ी बातें

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    CJP के बाद सोशल मीडिया पर छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर्स के साथ E20 जनता पार्टी भी चर्चा में

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    दतिया में व्यापारी सम्मेलन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने व्यापारियों को दिया विकास और सुशासन का भरोसा

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया

    NEET-UG विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया