मैहर में NEET पेपर लीक के खिलाफ युवक कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, ट्रेन रोकने की कोशिश; प्रदेश अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता हिरासत में

मैहर: NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर मैहर में युवक कांग्रेस ने शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घंघोरिया और जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन रोको आंदोलन करने का प्रयास किया। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा तथा रेलवे स्टेशन परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए NEET परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं और पेपर लीक प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की।

प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में पहले से बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई थी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक लिया। करीब एक घंटे तक चले प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से हालात नियंत्रण में रहे।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यश लखन घनघोरिया सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल गर्मा गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यश घनघोरिया ने कहा कि NEET पेपर लीक प्रकरण ने लाखों छात्रों और उनके परिवारों की उम्मीदों को झटका पहुंचाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। युवक कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने हिरासत में लिए गए नेताओं और कार्यकर्ताओं को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई के लिए ले जाया। पूरे घटनाक्रम के दौरान रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

ये भी पढ़े – मैहर में युवा संवाद कार्यक्रम, युवक कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष यश घनघोरिया का भव्य स्वागत

  • neet-paper-leak-protest-maihar-youth-congress-train-roko-yash-ghanghoria-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना