लखनऊ में 1 से 9 जून तक श्रीराम कथा का आयोजन, मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण, राम मंदिर स्वरूप मंच आकर्षण का केंद्र

लखनऊ: राजधानी में 1 से 9 जून तक सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में पूज्यपाद जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की श्रीराम कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को विधायक डॉ. नीरज बोरा के नेतृत्व में आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

इस दौरान आयोजन समिति ने मुख्यमंत्री को कथा मंच का पोस्टर भी भेंट किया, जो श्रीराम मंदिर की अनुकृति पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने पोस्टर का विमोचन करते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सराहना की। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि श्रीराम कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर विशाल पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें शामिल हो सकें।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि व्यास पीठ के पीछे श्रीराम मंदिर की भव्य अनुकृति बंगाल के कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही है, जो कथा स्थल का प्रमुख आकर्षण होगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और धर्मलाभ प्राप्त करें। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान आयोजन समिति के सदस्य राकेश पांडेय, संजीव अग्रवाल, श्यामजी अग्रवाल, सुनील अग्रवाल और मनोज अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – आंगनबाड़ी व्यवस्था में तकनीक का बड़ा दखल: यूपी में ‘पोषण ट्रैकर’ से रुकी फर्जीवाड़ा, 98.76% लाभार्थियों का फेस रिकग्निशन पंजीकरण पूरा

  • lucknow-sitaram-katha-rambhadracharya-event-cm-yogi-invitation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना