उमरिया: पुलिस लाइन में पदस्थ एएसआई ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

उमरिया/राकेश दर्दवंशी की रिपोर्ट: सागर पुलिस लाइन में पदस्थ एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार एएसआई विजय सिंह पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार में पदस्थ थे। रविवार को उनका शव पुलिस लाइन के नजदीक स्थित तालाब किनारे मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उन्होंने स्वयं को गोली मार ली, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस लाइन परिसर के आसपास की बताई जा रही है। गोली चलने की सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की गई। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मृतक एएसआई के परिजनों और सहकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। घटना के बाद पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – उमरिया-अनूपपुर बॉर्डर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 4 की मौत, करीब 40 घायल; पूजा के लिए जा रहे थे यात्री

  • umaria-asi-vijay-singh-suicide-police-line-kotwali-incident
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना