जावरा के प्राचीन जागनाथ महादेव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार: विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने अमले के साथ किया निरीक्षण, सावन से पहले मरम्मत के निर्देश

रतलाम: जावरा क्षेत्र की ऐतिहासिक और धार्मिक धरोहर जागनाथ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जावरा विधायक राजेंद्र पांडे ने मंदिर परिसर का स्थल निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर के संरक्षण और विकास के लिए दो चरणों में कार्ययोजना तैयार करने को कहा, ताकि सावन माह से पहले आवश्यक मरम्मत कार्य पूरे किए जा सकें और भविष्य में मंदिर का स्वरूप स्थायी रूप से सुरक्षित रखा जा सके।

निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने कहा कि प्राचीन जागनाथ महादेव मंदिर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। इसलिए मंदिर परिसर में मौजूद जर्जर हिस्सों की तत्काल मरम्मत कर उन्हें मजबूत बनाया जाए। साथ ही एक विस्तृत दीर्घकालिक योजना तैयार कर मंदिर के समग्र जीर्णोद्धार का कार्य भी किया जाए, जिससे इसकी ऐतिहासिक पहचान और संरचना सुरक्षित रह सके। उल्लेखनीय है कि हाल ही में सर्व हिंदू समाज द्वारा मंदिर परिसर में बैठक आयोजित कर मंदिर की जर्जर होती संरचना और परिसर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा गया था। समाज के प्रतिनिधियों ने मंदिर के संरक्षण और जीर्णोद्धार के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की थी। इस पर विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम गठित कर सर्वे कराने और विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने का आश्वासन दिया था।

अपने आश्वासन के अनुरूप विधायक डॉ. पाण्डेय अधिकारियों के साथ मंदिर पहुंचे और परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने आगामी वर्षाकाल और सावन माह को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि सावन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। विधायक ने अधिकारियों से कहा कि वर्षा ऋतु शुरू होने से पहले मंदिर के कमजोर और क्षतिग्रस्त हिस्सों को मजबूत किया जाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। साथ ही सावन माह के बाद मंदिर के व्यापक जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत परियोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जाए।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी सुनील जायसवाल, नगर पालिका सीएमओ सोनेश, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, पूर्व अध्यक्ष यूसुफ कड़पा, युवा नेता प्रांजल पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। स्थानीय श्रद्धालुओं और सर्व हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने मंदिर के संरक्षण को लेकर विधायक द्वारा की गई पहल का स्वागत किया है। उनका मानना है कि समय रहते जीर्णोद्धार कार्य शुरू होने से न केवल मंदिर की ऐतिहासिक धरोहर सुरक्षित रहेगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

ये भी पढ़े – रतलाम जिले को मिले 100 नव चयनित आरक्षक: एसपी अमित कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपकर पुलिस परिवार में किया स्वागत; देशभक्ति और जनसेवा का दिया मूल मंत्र

 
  • ratlam-jaora-mla-dr-rajendra-pandey-inspected-jagnath-mahadev-temple-renovation-plan
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना